ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा बदलाव

ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा बदलाव

डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद मंडल के निमियाघाट- भोलीडीह- ने.सु.च.बो.जं. गोमोह- मतारी- निचितपुर- तेतुलमारी रेलखंडों में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कल यानी 11 अगस्त को ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। देखिए विवरण।

मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें

संख्या 13503 वर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन आसनसोल- धनबाद- चन्द्रपुरा- राजाबेड़ा के रास्ते किया जायेगा।
संख्या 13504 हटिया- वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन राजाबेड़ा- चन्द्रपुरा- धनबाद- आसनसोल के रास्ते किया जायेगा।

पुनर्निर्धारित ट्रेनें

गाड़ी  संख्या 13545 आसनसोल- गया मेमू एक्सप्रेस को आसनसोल से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जायेगा।

गाड़ी संख्या 12357 कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस को कोलकाता से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जायेगा।

गाड़ी संख्या 13554 वाराणसी- आसनसोल मेमू पैसेंजर को वाराणसी से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जायेगा।

गाड़ी संख्या 53347 ने.सु.च.बो.जं. गोमोह – बरवाडीह पैसेंजर को ने.सु.च.बो.जं. गोमोह से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जायेगा।

गाड़ी संख्या 13320 रांची- दुमका एक्सप्रेस को रांची से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जायेगा।

गाड़ी संख्या 18116/18115 चक्रधरपुर- ने.सु.च.बो.जं. गोमोह- चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन एवं प्रारम्भ महुदा स्टेशन से किया जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top