एसपीओ की सेवा पुन: बहाल करने का मामला विधानसभा में उठा

एसपीओ की सेवा पुन: बहाल करने का मामला विधानसभा में उठा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): धनबाद जिले के विभिन्न थाना व ओपी में एसपीओ (स्पेशल पुलिस अफसर) का पद रिक्त है। एसपीओ नहीं रहने के कारण अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। साथ ही अपराध नियंत्रण भी प्रभावित हो रहा है। इस मामले को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने गंभीरता से लिया है। विधायक ने सोमवार को मानसून सत्र के दौरान इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। विधायक ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए एसपीओ की सेवा पुनः बहाल कराने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न थाना व ओपी में 101 एसपीओ कार्यरत थे। 29 मई 2023 के बाद श्रीयोजना से विमुक्ति के कारण 01 अप्रैल 2024 से सभी एसपीओ की सेवा समाप्त कर दी गई है।  एसपीओ 10 वर्षों से वांटेड, वारंटी की गिरफ्तारी में सहयोग कर रहे थे। इनकी बर्खास्तगी से असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है। अपराध नियंत्रण भी प्रभावित हो रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top