धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप का शानदार आयोजन राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर व पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बना चैंपियन बिष्णु कुमार सिंह बने बेस्ट फाइटर, धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच उपविजेता

धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप का शानदार आयोजन

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर व पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

बिष्णु कुमार सिंह बने बेस्ट फाइटर, धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच उपविजेता

डीजे न्यूज, धनबाद: बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , मेमको में धनबाद गतका संघ के तत्वावधान में धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप का शानदार आयोजन किया गया।इसकी जानकारी देते हुए गतका संघ के जिला सचिव रोहित प्रसाद ने बताया कि 11 स्कूलों व 5 क्लबों से 233 लड़के/ लड़कियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
लड़कों के वर्ग में  राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के गतकाबाजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 अंकों के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।
वहीं लड़कियों के वर्ग में पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, टुंडी की खिलाड़ियों ने बेहतरीन गतका का प्रदर्शन कर 42 अंकों के साथ लड़कियों के चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। धनबाद जिला का बेस्ट फाइटर अवार्ड राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के बिष्णु कुमार सिंह को प्राप्त हुआ।
लड़के वा लड़कियों के दोनों वर्गों में उपविजेता का खिताब धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच को दिया गया। इसके पूर्व धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप का उदघाटन गतका एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष केशव हारोदिया, सचिव  विद्या, धनबाद गतका संघ के अध्यक्ष बसंत हेलीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पर्यटन विभाग प्रमुख संदीप कुमार, तीरंदाजी कोच नमिता टुडू उपस्थित थे। जिला गतका चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी में सिंगल सोटी / फरी सोटी/डेमो ईभेंट ( लड़कियां)
साधना कुमारी, कोमल कुमारी,
सर्वी प्रिया, शानवी, अवनी, राज लक्ष्मी, आशा, रिया कुमारी, आकांक्षा मुर्मू, साक्षी कुमारी, सोनम कुमारी, देवरानी, रिया गुप्ता, अनुष्का, मिठी पाण्डे, मन्नत निगार, अंशिका वर्मा, अर्पणा कुमारी।सिंगल सोटी/ फरी सोटी/डेमो एभेंट( लड़के)कुंज मल्लिक, अनुव कुमार, कृष्ण मोहंता, जुबेर आलम, आशीष, अविनाश, राजबीर, मुकुंद, रौनक साव, आयुष, बिष्णु कुमार सिंह, कृष्णा, वैभव सिंहा, अनमोल झा, साध्य कुमार, सौरभ, मयंक, शुभम, प्रशांत हेंब्रम, आर्गो बैनर्जी, आरव कुमार, कार्तिक, अनुपम, परमबीर, अर्पित, राज कुमार साहू।चीफ रेफरी पप्पू कुमार थे।
रेफरी की भूमिका आरती कुमारी, सोमनाथ चौहान, देव सरकार, आरती शर्मा ने निभाई।टेबल ऑफिसियल में रितेश सिंह, रितिक राम, सुदीप चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, संजय रवानी , अभय कुमार ने योगदान दिया,धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 22,23 अगस्त को सेन जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप में धनबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top