बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

लोदना ने गड़ेरिया को हराया

बलियापुर: बीएस क्लब गोलमारा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रोशन क्लब लोदना ने गड़रिया बस्ती लोयाबाद की टीम को चार-दो से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। शनिवार को खेले गए मैच में दोनों ही टीमों ने उत्साहवर्धक प्रदर्शन किया। बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार जूनियर क्लब बेरमो के खिलाड़ी को मिला। इस फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। पंचायत की मुखिया लक्ष्मी सिंह एवं कांग्रेस के जिला सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। मौके पर आयोजन समिति के गौतम सिंह, विशाल सिंह, प्रकाश रजवार, आकाश सिंह, मिथुन रजवार, सोनू सिंह, प्रसनजीत रजवार, वैभव सिंह मुकेश रजवार, राकेश रजवार आदि थे।
————————————————-

सालविशाल की टीम ने खेतटांड़ को किया पराजित

बलियापुर: छाता मेला के अवसर पर खेतटांड़ मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में डीवीसी क्लब सालविशाल की टीम ने विकास ग्रुप खेतटांड़ की टीम को दो-शुन्य से पराजित कर खिताब जीत लिया। उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने उत्साहवर्धक प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जूनियर आदिवासी क्लब खेतटांड़ के कप्तान विशाल सोरेन, उप कप्तान राजा हेंब्रम, विवेक सोरेन, अमित सोरेन, रोहित मुर्मू आदि का योगदान रहा।
————————————————-


एसआइआर को लेकर लगा शिविर

बलियापुर: बलियापुर पश्चिम पंचायत भवन में शनिवार को एसआईआर को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मतदान केंद्र संख्या 341 एवं 342 में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 38 सिंदरी सह- बीडीओ बलियापुर द्वारा निर्धारित तिथि को नोटिस की सुनवाई कर निस्तारण का कार्य किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियत दस्तावेजों के आधार पर नो मैपिंग एवं एनोमोलाईज की सुनवाई बलियापुर पश्चिम पंचायत में निर्धारित था। शिविर में निर्वाचन प्रभारी रवि चौरसिया, बीएलओ करुणा पंडित एवं अंजना देवी तथा सुपरवाइजर प्रीति कुमारी काजल कुमारी एवं अन्य थे।
—————————————————-


वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी महुदा की टीम

बलियापुर: पहाड़पुर गांव में शनिवार को काका-भतीजा क्लब की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महुदा की टीम विजेता एवं पहाड़पुर की टीम उप विजेता रही। भाजपा प्रदेश कमेटी की सदस्य तारा देवी ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । सफल बनाने में मुखिया दिलीप कुमार महतो, मदन महतो, प्रसून महतो, रोहित महतो, विशाल महतो, प्रदीप महतो, राजेश महतो, निगमन महतो आदि का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top