भागवत कथा का श्रवण करने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

भागवत कथा का श्रवण करने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
निचितपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को कथावाचक सुरेन्द्र हरिदास महाराज ने कहा कि घमंड किसी का नहीं रहा है। व्यक्ति को कभी भी अभिमान नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया इंद्र का अभिमान तोड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने समस्त ब्रजवासियों से कहा कि वे इंद्र की पूजा के स्थान पर गिरिराज पर्वत की पूजा करें। जब इंद्र ने देखा कि उसकी पूजा बंद हो गई है, तो उसने क्रोधित होकर मूसलधार वर्षा भेजी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर संपूर्ण गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और सात दिन तक समस्त ब्रजवासियों को सुरक्षित रखा। कथावाचक ने कहा कि घमंड नाश का कारण होता है। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड चूर कर दिया और संसार को यह संदेश दिया कि ईश्वर के सामने किसी भी प्रकार का अभिमान टिक नहीं सकता। भागवत कथा में कतरास के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उमाशंकर सिंह परिजनों के साथ पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चना की। मौके पर अशोक कुमार वर्णवाल, मंजू देवी, सुनिल साव, सरिता देवी, सुधु भगत, आशा जायसवाल, राजेन्द्र सोनार, नितेष कुमार, शम्भू साव, प्रियंका कुमारी, देव कुमार वर्मा, कारी देवी, रामेश्वरसिंह, गौरी प्रजापति, राजेन्द्र शर्मा, संजय सिंह, बिरेंद्र सिंह, पातू देवी, रसिक लाल वर्णवाल आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top