वामदलों ने रांची में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान व्यवस्था को बदलने की है मांग
डीजे न्यूज, रांची: निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता की बहाली, एसआईआर की प्रक्रिया बंद करने की मांगों को लेकर वामदलों ने शनिवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। वे ज्ञानेश कुमार को उनके पद से तुरंत हटाया की मांग कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि
विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) में गड़बड़ी के कारण योग्य मतदाताओं का नाम सूची से हट जा रहा है। गलत तरीके से बाहर किए गए सभी लोगों के मतदान अधिकार बहाल किए जाएं।
निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली बहाल करें और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान व्यवस्था को बदलकर ऐसी व्यवस्था लागू की जाए, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रस्तावित प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश वाली चयन समिति के आधार पर निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति हो।