राज्य स्तरीय टीम ने किया विद्यालय का गहन निरीक्षण

राज्य स्तरीय टीम ने किया विद्यालय का गहन निरीक्षण

 

डीजे न्यूज, धनबाद: शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय टीम ने शनिवार को पीएम श्री विवेकानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय, टुंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। टीम में अवर सचिव सुरेश रजक एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार शामिल रहे।

टीम के विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक,  शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बाल संसद के सदस्यों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

तत्पश्चात अधिकारियों ने विद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा विद्यालय के नामांकन एवं नामांकन वृद्धि, विद्यार्थियों की उपस्थिति, बैगलेस डे, ईको क्लब गतिविधियां, ICT lab, प्रयोगशाला , जादुई पिटारा, टीएलएम, प्रिंट समृद्ध कक्षा ,मध्यान्ह भोजन पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर टीम द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top