पचंबा दुर्गा स्थान में सावन भर गूंज रही शिव चर्चा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
डीजे न्यूज,पचंबा, गिरिडीह : सावन माह के पावन अवसर पर पचंबा स्थित दुर्गा स्थान में प्रत्येक सोमवार को शिव चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। पूरे सावन माह चलने वाली इस शिव चर्चा में श्रद्धालु उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल हो रहे हैं।
सोमवार को भी करीब 20 श्रद्धालु शिव चर्चा में शामिल हुए। दोपहर करीब 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और मनोयोग से भगवान शिव की चर्चा की। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की महिमा, शिव भक्ति और धार्मिक विचारों पर चर्चा की गई।
आयोजकों ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव चर्चा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय महिलाएं एवं श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शिव चर्चा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहता है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की चर्चा और भक्ति से मन को शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। आयोजन का उद्देश्य लोगों को शिव भक्ति से जोड़ने के साथ-साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करना है।