जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
डीजे न्यूज, बलियापुर: सावन महीने के दूसरे सोमवारी के मौके पर सोमवार को बलियापुर क्षेत्र के शिवपुर स्थित ऐतिहासिक बटेश्वर शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भाजपा नेता रमेश राही एवं मिहीलाल रवानी के नेतृत्व में धोखरा गांव के सैकड़ो महिला पुरुषों ने दामोदर नदी स्थित सरिशाकुंडी घाट से जल लेकर पैदल गुलीटांड़ मोड़ ,बलियापुर बाजार चौक, हीरक मोड़, गुलूडीह ,पलानी होते हुए धोखरा स्थित शिव मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। मौके पर नरेश महतो, विश्वनाथ महतो, पूर्ण महतो, रवीश माझी, ममता देवी, चंद्रमा कुमारी, तारा देवी, गुनगुन कुमारी, समेत सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।