झांकी में दिखीं आदिवासी संस्कृति की झलक

झांकी में दिखीं आदिवासी संस्कृति की झलक

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के बैनर विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन आरबीबी हाई स्कूल हॉल में किया गया। शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।  वक्ताओं ने आदिवासी दिवस के महत्व, समाज के अधिकार, संस्कृति एवं एकता पर अपने विचार रखे।
समिति के अध्यक्ष अलसा सोरेन, उपाध्यक्ष बिरजू सोरेन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद हेंब्रम, सलाहकार मनसा राम मुर्मू के अलावा शेखर मुर्मू, शिवकुमार सोरेन, रामलाल मुर्मू,विष्णु हांसदा एवं सुधीर हेंब्रम सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समारोह के दौरान रैली एवं झांकी भी निकाली गई। रैली स्कूल मैदान से शुरू होकर पूरे राजगंज बाजार का भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। रैली के दौरान “जय आदिवासी” और “आदिवासी एकता जिंदाबाद” के नारों से पूरा राजगंज बाजार गूंज उठा। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू, बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव, सोनोत संथाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन, केंद्रीय कोषाध्यक्ष रतिलाल टुडू सहित क्षेत्र के मांझी परगनैत एवं समाज के गणमान्य लोगों ने मंच की शोभा बढ़ाई।आयोजकों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान, अधिकार और एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ समारोह का समापन किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top