बड़की बौआ की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा

बड़की बौआ की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): शहीद शक्ति कल्ब तेतुलियाटांड के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर बड़की बौआ की टीम ने कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबला में विजेता टीम ने शक्ति क्लब को 1-0 से पराजित किया। झामुमो किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  निर्णायक की भूमिका सुमित महतो ने निभाई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में शक्ति क्लब के संतोष महतो, प्रेम महतो, राज महतो, करण महतो, रवि महतो, समीर महतो, कुणाल महतो सक्रिय थे। मौके पर दिनेश महतो, विजय महतो आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top