सावन के दूसरे सोमवार पर झारखंड धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंज उठा इलाका 

सावन के दूसरे सोमवार पर झारखंड धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंज उठा इलाका 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सावन माह के दूसरे सोमवार को जिले के प्रसिद्ध झारखंड धाम में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला. सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा. दूर-दराज से आए कांवड़ियों ने नंगे पैर चलकर बाबा को जल अर्पित किया.

कई भक्त रात से ही लाइन में लगे थे. सुबह 4 बजे मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतारें शुरू हो गईं. महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी पूरे श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की. भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किए थे. बैरिकेडिंग, अतिरिक्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है. झारखंड धाम के पुजारी ने बताया कि सावन के हर सोमवार को यहां विशेष रुद्राभिषेक किया जाता है. दूसरे सोमवार को भक्तों की संख्या और बढ़ जाती है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top