प्रेम नगर से सैकड़ों कांवरिया सुल्तानगंज के लिए हुए रवाना

प्रेम नगर से सैकड़ों कांवरिया सुल्तानगंज के लिए हुए रवाना

डीजे न्यूज, धनबाद; माडा कॉलोनी स्थित प्रेम नगर से रविवार को सैकड़ों की संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। रवानगी से पूर्व कांवरियों ने महादेव के भजनों पर जमकर नृत्य किया और उत्साह के साथ ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कांवरियों की रवानगी के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए शानदार विदाई दी। इस अवसर पर श्री राम  सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  व समाजसेवी उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कांवरियों को यात्रा के दौरान उपयोग के लिए आवश्यक राशन सामग्री के साथ-साथ नगद राशि भी भेंट की। उदय प्रताप सिंह को शारजानंद ने अंग वस्त्र ओढ़ा कर स्वागत सम्मानित किया। उदय प्रताप सिंह ने सभी कांवरियों की सुखद, सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवरियों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरा वातावरण ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। इस मौके पर अनुपम शरण बादल माइकल, गुड्डू भोला काली ने भी कांवरियों को सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top