32 नए वाहनों से बढ़ेगी पुलिस की रफ्तार, जिले के थानों को मिली नई ताकत

32 नए वाहनों से बढ़ेगी पुलिस की रफ्तार, जिले के थानों को मिली नई ताकत

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की। उपायुक्त श्री रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने विभिन्न थानों के लिए आवंटित 32 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के संचालन से पुलिस की गश्ती, त्वरित कार्रवाई और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जरूरत पड़ने पर लोगों तक पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि नए वाहनों से थाना क्षेत्रों में पुलिस की मोबिलिटी, पेट्रोलिंग और रिस्पॉन्स सिस्टम पहले से अधिक प्रभावी होगा। इससे अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को वाहनों का समुचित उपयोग करते हुए सक्रिय एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top