केन्दुआडीह में धनबाद-बोकारो क्षतिग्रस्त सड़क की खुदाई शुरू

केन्दुआडीह में धनबाद-बोकारो क्षतिग्रस्त सड़क की खुदाई शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद: केन्दुआडीह में भू-धंसान एवं गैस रिसाव से क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की खुदाई शुक्रवार से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से शुरू कर दिया है।
खुदाई स्थल पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की तकनिकी टीम के साथ सुरक्षा बल, तकनिकी संस्थानों की टीम सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। खुदाई के बाद, टेक्निकल रिपोर्ट आ जाने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि बंद सड़क को चालू करना सुरक्षित है या जोखिम भरा है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि पिछले 6-7 महीनों से बंद पड़ी धनबाद-बोकारो सड़क को जनहित में दोबारा शुरू करने पर विगत 7 जुलाई को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिले के जनप्रतिनिधि, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड तथा विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक कर गहन विचार-विमर्श किया गया था। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने एकमत होकर प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने खुदाई कार्य के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर आज से जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क खुदाई कार्य शुरू किया है।

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि वे खुदाई क्षेत्र से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top