पुलिस लाइन में लगा स्थायी वाटर कूलर पुलिसकर्मियों को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा

पुलिस लाइन में लगा स्थायी वाटर कूलर

पुलिसकर्मियों को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा

डीजे न्यूज, धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा एवं धनबाद रॉकवुल की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत धनबाद पुलिस लाइन परिसर में स्थायी शीतल पेयजल (वाटर कूलर) मशीन स्थापित की गई। इसका भव्य उद्घाटन शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार ने मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा एवं धनबाद रॉकवुल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में वाटर कूलर स्थापित होने से यहां कार्यरत पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा आने वाले आगंतुकों को गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनहित में किए जा रहे ऐसे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, राष्ट्रीय रक्तदान संयोजक विवेक लीलहा, मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा के अध्यक्ष शैलेश बंसल, धनबाद रॉकवुल के दिनेश हेलिवाल, अधिवक्ता आदित्य अग्रवाल, अमित बजाज समेत अन्य गणमान्य नागरिक, पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
आयोजकों ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत इस प्रकार की जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य जरूरतमंदों एवं आम लोगों को राहत पहुंचाना है। पुलिस लाइन में वाटर कूलर की सुविधा शुरू होने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ परिसर में आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top