पूर्वी टुंडी से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना
डीजे न्यूज,
पूर्वी टुंडी, धनबाद : लटानी शिवशक्ति मंदिर प्रांगण से शुक्रवार को कांवरियों का एक जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। कांवरियों का दल शनिवार की सुबह जल उठाकर पैदल चलते हुए सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पण करेंगे। बता दें कि प्रतिवर्ष लटानी मोड़ स्थित शिवशक्ति मंदिर से कांवरियों का दल बाबा नगरी में जल चढ़ाने के लिए रवाना होता है। जत्था में मुख्य रूप से अमल कुमार,घान्टू मंडल, दिवाकर मंडल, शुभंकर दत्ता, जितेन दत्ता,राजू दत्ता,तपन कुमार,मिलन मंडल,समीर पाल, सनातन मंडल, अमित कुमार, उज्जवल कुमार, निमाई कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल हैं।