रोटरी गिरिडीह ने चैताडीह अस्पताल में नवजात शिशुओं व माताओं के बीच किया स्वास्थ्य किट का वितरण 

रोटरी गिरिडीह ने चैताडीह अस्पताल में नवजात शिशुओं व माताओं के बीच किया स्वास्थ्य किट का वितरण 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल के मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल, चैताडीह में नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 30 नवजात शिशुओं और उनकी माताओं के बीच जॉनसन बेबी किट, हॉर्लिक्स तथा सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रोटरी गिरिडीह की वरिष्ठ सदस्या एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पूनम सहाय ने प्रसव के बाद माताओं की देखभाल, नवजात शिशुओं की स्वच्छता, स्तनपान, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने माताओं से शिशुओं के समुचित विकास के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की।

सेवा अभियान में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष वर्णवाल, डॉ. मोहम्मद आजाद, जगजीत कौर, कार्यक्रम संयोजक मुकेश आनंद, दिलीप जैन, कृति गुप्ता, स्मिता वर्णवाल, अनुरूपा आनंद सहित अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहयोग किया।

रोटरी गिरिडीह ने कहा कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करती रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top