गिरिडीह में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंत्री ने किया शुभारंभ 

गिरिडीह में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंत्री ने किया शुभारंभ 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में नवजीवन नर्सिंग होम के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। खेल मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), नगर आयुक्त, प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ), जिला खेल पदाधिकारी, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, नवजीवन नर्सिंग होम की निदेशक डॉ. स्वाति बेगेड़िया, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र चौधरी, सचिव नागेंद्र कुमार, सुनील मोदी तथा झामुमो के नगर मंत्री रॉकी सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पप्पू कुमार, रोहित श्रीवास्तव, विकास कुमार सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।

 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top