टुंडी में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक मौके से फरार

टुंडी में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक मौके से फरार

डीजे न्यूज,

टुंडी, धनबाद : टुंडी थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित कर्माटांड़ वन रोड से वन विभाग की टीम ने अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर को जब्त कर वन कार्यालय लाया।

इस संबंध में प्रभारी फॉरेस्टर मनोज कुमार ने बताया कि कर्माटांड़ स्थित वन रोड से गुजर रहे अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर को रोका गया और कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। लेकिन ट्रैक्टर चालक द्वारा किसी तरह की कागज प्रस्तुत नहीं की गई। तभी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर टुंडी वन कार्यालय लाया गया।

हालांकि इस क्रम में चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। वहीं पूरी मामले की जांच कर *प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई* की जा रही है।

गौरतलब है कि *टुंडी व पूर्वी टुंडी* के विभिन्न इलाकों में पत्थर माफिया द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है जिससे वन एवं पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच रही है। हालांकि वन विभाग के द्वारा कई बार कार्रवाई भी की जा चुकी है परंतु पत्थर माफिया द्वारा लगातार पत्थर निकालने का कार्य बदस्तूर जारी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top