राजधनवार के बोदगो में कृषि विभाग से मिले मूंगफली बीज के वितरण में मनमानी
किसानों में आक्रोश, जांच की मांग
डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : बोदगो पंचायत के बोदगो गांव में कृषि विभाग से आए मूंगफली के बीज के वितरण को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है।
स्थानीय किसानों का आरोप है कि किसान मित्र निरु देवी, पति प्रकाश पंडित के द्वारा बोदगो के कुछ किसानों को अपने मन मर्जी से कृषि विभाग से आया हुआ मूंगफली का दाना मनमाने तरीके से बांटा गया है। इससे वंचित रह गए अन्य किसानों में नाराजगी है।
किसानों ने बताया कि लगभग किसानों को यह भी पता नहीं है कि किसान मित्र कौन है। आरोप है कि निरु देवी हमेशा रांची में रहती हैं और एक-दो साल में आकर कुछ दाना लाकर मनमाने तरीके से बांटने का काम करती हैं।
मामले को लेकर स्थानीय किसानों ने बीडीओ और उपायुक्त को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है।
पंकज राणा, RYA सदस्य राजधनवार ने कहा कि पारदर्शी तरीके से बीज का वितरण नहीं होने से जरूरतमंद किसान लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।