दीया-बाती एवं तेल वितरण अभियान की शुरुआत आज से

दीया-बाती एवं तेल वितरण अभियान की शुरुआत आज से

डीजे न्यूज, धनबाद:  दीपावली की असली खुशी तभी है, जब हर घर में दीप जले, हर चेहरे पर मुस्कान हो और समाज का कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इसी मानवीय भावना और सेवा के संकल्प के साथ धनबाद के भाजपा विधायक  राज सिन्हा पिछले 11 वर्षों से लगातार दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच दीया, बाती एवं तेल का वितरण करते आ रहे हैं।
विधायक राज सिन्हा की यह पहल अब केवल एक वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि धनबाद की सामाजिक सेवा और आपसी अपनत्व की एक  मिशाल बन चुकी है.हर घर में दीप जलाकर लोग उल्लास के साथ यह पर्व मना सकें।
इसी कड़ी में इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दीया, बाती एवं तेल वितरण अभियान की शुरुआत आज से की जाएगी।
वितरण कार्यक्रम का विवरण :
प्रातः 11:30 बजे – पथराकुल्ही स्टेडियम के बगल में।
दोपहर 12:00 बजे – चांदमारी न्यू प्राथमिक मध्य विद्यालय के पास।
संध्या 04:00 बजे – लाहबनी, धैया काली मंदिर के पास।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top