बेनागड़िया की टीम बनीं विजेता

बेनागड़िया की टीम बनीं विजेता

बलियापुर: जेएमके क्लब द्वारा बागजोबड़ा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को खेला गया। जूनियर स्पोर्टिंग क्लब बेनागड़िया की टीम ने रोहित क्लब बोरमुड़ी को तीन-एक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। दोनों ही टीमों ने उत्साहवर्धक प्रदर्शन किया। अंतिम क्षण तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रही। ट्राईब्रेकर में बेनागड़िया की टीम विजेता बनी। जिला परिषद सदस्य उषा महतो एवं जेएलकेएम के आशीष महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top