शिक्षक महेंद्र प्रसाद के बेटे राहुल ने NEET में पाई सफलता, मेडिकल कॉलेज में लिया दाखिला

शिक्षक महेंद्र प्रसाद के बेटे राहुल ने NEET में पाई सफलता, मेडिकल कॉलेज में लिया दाखिला

डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार, विशाखापत्तनम के गायत्री विद्या परिषद मेडिकल कॉलेज में मिला नामांकन; शिक्षकों ने समारोह आयोजित कर दी बधाई

डीजे न्यूज, हुसैनाबाद (पलामू) : मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामत के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद के पुत्र राहुल ने NEET जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल का नामांकन विशाखापत्तनम स्थित गायत्री विद्या परिषद मेडिकल कॉलेज में हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार सहित हुसैनाबाद के शिक्षक समाज में खुशी की लहर है।

राहुल बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उनके मन में डॉक्टर बनने का सपना था। इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत और कठिन परिश्रम किया। आखिरकार उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन रंग लाई तथा उन्होंने NEET परीक्षा क्वालीफाई कर मेडिकल कॉलेज में दाखिला हासिल किया। विशेष बात यह है कि राहुल ने अपनी स्कूली शिक्षा भी विशाखापत्तनम से पूरी की थी और अब उसी शहर में चिकित्सा की पढ़ाई करेंगे।

पुत्र की इस सफलता से पिता महेंद्र प्रसाद काफी गौरवान्वित हैं। महेंद्र प्रसाद की पहचान क्षेत्र में एक आदर्श, अनुशासनप्रिय और उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में रही है। बेटे की उपलब्धि की खबर फैलते ही शिक्षक समाज और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दीं।

इस खुशी में जपला के प्रसिद्ध होटल आकाशदीप में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने शामिल होकर राहुल की सफलता पर प्रसन्नता जताई। अतिथियों के लिए सुस्वादु व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। सभी ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, समाजसेवी भोला विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद, इतिहासकार एवं साहित्यकार डॉ. अंगद प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, अजाप्टा हुसैनाबाद के सचिव निर्मल कुमार, इकबाल अहमद, हासिम अली, जितेंद्र प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, उपेंद्र मेहता, मनोज कुमार चौधरी, धुरेंद्र पटेल, डीएन सिंह और प्रमोद पासवान सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top