देवरी के प्रवासी मजदूर की सूरत में मौत

देवरी के प्रवासी मजदूर की सूरत में मौत

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड के कोसोगोंदो दिघी पंचायत अंतर्गत सोनदिघी गांव में बुधवार को उस समय मातम पसर गया, जब प्रवासी मजदूर 38 वर्षीय होरिल यादव का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, पति का शव देखते ही पत्नी और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों को रोता-बिलखता देख ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

बताया जाता है कि होरिल यादव की मौत बीते 2 नवंबर को गुजरात के सूरत में अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गई। वह अपने गांव में धान की खेती करने के बाद परिवार के भरण-पोषण के लिए रोजी-रोटी कमाने सूरत गया था। वहां अचानक उसकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य होने के कारण अब पत्नी और बच्चों के सामने भविष्य को लेकर संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

होरिल यादव के असामयिक निधन पर प्रमुख पति अजय रात, स्थानीय मुखिया धनेश्वर यादव, पूर्व मुखिया शंभू कुमार शर्मा, समाजसेवी पवन कुमार राय, उपमुखिया संजय राय, भीमलाल राणा, संजय शर्मा, सुधीर प्रसाद यादव, प्रसादी यादव और रामकिसुन यादव सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top