क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में अंतर स्कूल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डीएवी कोयला नगर एवं एजी चर्च स्कूल सोदपुर विजयी

क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में अंतर स्कूल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

डीएवी कोयला नगर एवं एजी चर्च स्कूल सोदपुर विजयी

डीजे न्यूज, धनबाद: क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में चल रहे अंतर स्कूल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन डीएवी कोयलानगर एवं एजी चर्च स्कूल सोदपुर ने अपने-अपने मैच आसानी से जीत लिए।
पहले मैच में डीए कोयला नगर ने मेजबान टीम को चार विकेट से हराया। इस मैच में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल ने पहले खेलते हुए 7.3 ओवर में मात्र 49 रन बनाए। सक्षम  ने 12, अल्तमश हबीब ने 17 एवं अयान हबीब ने  11 रनों का योगदान किया। डीएवी की ओर से सागर सिंह ने 23 रन देकर  तीन तथा समी कुमार एवं  फैजुल रहमान ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में डीएवी की टीम ने 6 ओवर में 6 विकेट पर 52 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। शिवांश तेजस ने 27 एवं मोहित ने 11 रन बनाए। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की ओर से अयान हबीब ने तीन तथा सक्षम कुमार ने दो विकेट लिया। इस मैच में डीएवी कोयला नगर के सागर सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया उसे यह पुरस्कार मुख्य अतिथि आलोक सिंह ने प्रदान किया।
दूसरे मैच में एजी चर्च स्कूल सोदपुर ने ग्लोबल इंडियन स्कूल को डकवर्थ लुईस के सहारे 71 रनों से पराजित किया। इस मैच में वरुण पासवान के शानदार 143 रनों की बदौलत  निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट पर 195 रन बनाए। वरुण पासवान ने 19 छक्के एवं छह चौके लगाए। अमित ने 29 रनों को योगदान किया‌। जवाबी पारी में ग्लोबल इंडियन स्कूल ने 4. 4 ओवर में तीन विकेट पर 23 रन बनाए, तभी तेज बारिश शुरु हो गई और और मैच का फैसला न डकवर्थ लुईस के सहारे लिया गया। जिसमें सोदपुर की टीम विजई रही ‌ इस मैच में वरुण पासवान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । मैच में अंपायरिंग की भूमिका मिथिलेश सिंह व सुप्रिया सलोनी ने निभाई, जबकि आयोजन में राहुल विश्वकर्मा उत्तम, कार्तिक बाग, चांदनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में मैच रेफरी की भूमिका आशीत सहाय निभा रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top