ब्रेकिंग न्यूज : गांडेय में नहाने के दौरान नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत
डीजे न्यूज, गांडेय, गिरिडीह : गांडेय प्रखंड मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर जयंती नदी के मेढो घाट पर मंगलवार की शाम नहाने के दौरान डूबने से गांडेय बाजार के तीन किशोरों की मौत हो गई।
रात करीब नौ बजे गोताखोरों ने तीनों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया। मृतकों में गांडेय बाजार के चौधरी टोला के कैलाश राय के 13 वर्षीय पुत्र श्रियांश कुमार, अनूप गुप्ता के 15 वर्षीय पुत्र अंश कुमार व बोकारो चास निवासी व वर्तमान में गांडेय बाजार में चाय दुकान चलाने वाले विक्की वर्मा के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शवों को अंत्यपरिक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांडेय के सीओ ओपी बडाइक, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान व थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह मौके पर पहुँच गए थे। जिला प्रशासन ने शवों को निकालने के लिए भोजदहा से गोताखोरों को बुलाया। इसके बाद शवों को निकाला जा सका। तीन किशोरों की मौत से पूरे गांडेय में मातम का माहौल है। गांडेय बाजार के पांच किशोर नदी नहाने गए थे जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि साथ गए दो किशोर डूबने की बात कहते हुए भाग गए।