डालसा ने हाथी प्रभावित परिवारों को दी निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी 

डालसा ने हाथी प्रभावित परिवारों को दी निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण DLSA के अध्यक्ष सह मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा, अवर न्यायाधीश सह सचिव मयंक तुषार टोपनो तथा माननीय LADCS प्रमुख सह नोडल अधिकारी डॉ. कुमार विमलेन्दु के निर्देशानुसार मंगलवार को मनियाडीह से सुदूर गहन वन्य क्षेत्र जांताखुटी के टोला डोंगाटांड मोहली बस्ती में WHC (वन्यजीव एवं मानव-जीवन संघर्ष) के अंतर्गत मानवीय संवेदनात्मक वातावरण में एक शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में वहां लोगों के पूर्ण क्षतिग्रस्त घरों तथा परिसंपत्तियों के नुकसान का आंकलन करते हुए उन्हें माननीय DLSA द्वारा प्रदत्त निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किए जाने और तत्संबंधी विभाग द्वारा मुआवजा प्रदान किए जाने की बातें बताई गईं।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NLSA) एवं झारखण्ड विधिक सेवा प्राधिकरण (JHLSA) के द्वारा समय-समय पर प्रायोजित कार्यक्रमों, योजनाओं के विषय में यथा संवाद योजना, जागृति योजना, DAWN (नशामुक्ति) योजना, ASHA योजना (बालविवाह निषेध), स्पॉन्सरशिप योजना, SPRUHA योजना तथा पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही जमीनी विवाद, घरेलू हिंसा, जातीय हिंसा से पीड़ित व्यक्ति, परिवार DLSA कार्यालय में संपर्क कर निःशुल्क अधिवक्ता के लिए, आपसी समझौते के लिए स्वतंत्र है, की भी जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत, सामान्य लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालतों के आयोजनों द्वारा लंबित पड़े विभिन्न वादों का अत्यंत सामान्य खर्च पर किस प्रकार त्वरित निदान संभव है, यह भी समझाया गया। अंत में NLSA द्वारा जनहित में जारी टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई, जहां कोई भी जरूरतमंद निःसंकोच एवं निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त कर सकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top