विवाह मंडप भवन में स्कूल संचालित कराने की मांग

विवाह मंडप भवन में स्कूल संचालित कराने की मांग

डीजे न्यूज, बलियापुर: प्रधानखंटा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सुड़ीकुल्ही का भवन काफी पुराना और जर्जर हो गया है। बारिश के दिनों में अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस बाबत बलियापुर पूर्वी भाजपा के अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती ने उपायुक्त को आवेदन देकर पंचायत स्थित विवाह मंडप भवन में स्कूल संचालित कराने की मांग की है। आवेदन में कहा है कि भवन के छत का प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है। वहीं पानी भी टपकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top