बकाया वेतन की मांग को लेकर जलापूर्ति योजना के कर्मियों ने दिया धरना

बकाया वेतन की मांग को लेकर जलापूर्ति योजना के कर्मियों ने दिया धरना

डीजे न्यूज, बलियापुर: ग्रामीण जलापूर्ति योजना के शीतलपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में मंगलवार को मजदूरों ने धरना दिया। धरनार्थी बकाया मानदेय भुगतान की मांग कर रहे थे। मजदूरों ने संवेदक, एसईपीसी कंपनी, जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूरों का कहना है कि मार्च 2025 से उन लोगों का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। मई 2026 में संवेदक द्वारा 4 महीने का मानदेय का भुगतान कर अगले 2 महीने में पूरी बकाया देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक नहीं मिला है। मजदूरों ने उपायुक्त समेत सांसद विधायक के अलावा अन्य कई वरीय पदाधिकारीयों को लिखित देकर बकाया भुगतान की मांग की है, लेकिन आज तक सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। वेतन नहीं मिलने से मजदूरों को भुखमरी की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। धरना में मजदूर  अनुरंजन कुमार, पिंटू सरखेल, दिलीप रजक, निमाई कुंभकार, सुजय दास, दीपक महतो, डेविड रोहन महतो, विकास, अनिल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top