कतरास पुलिस की उपलब्धि, बाइक टपाते दो को रंगेहाथ दबोचा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के राहुल चौक के पास सोमवार को पुलिस ने सूरज मंडल नामक युवक को बाइक टपाते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। वह गिरिडीह जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा का रहने वाला है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के द्वारा उक्त व्यक्ति के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसके सहयोगी सत्यम कुमार मण्डल, उम्र-18 वर्ष, पे०- गंगाधर मंडल सा०- मटरूखा , जिला- गिरिडीह के घर पर छापेमारी कर उसे चोरी के एक हीरो गलैमर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि रविवार हटिया के दिन ये बस से गिरिडीह से कतरास आते है और रेकी कर रोड के किनारे खड़े मोटरसाइकिलो को मास्टर चाभी से खोलकर गिरिडीह लेकर चले जाते है। वहां मोटरसाइकिल नंबर प्लेट बदलकर बेच देते है। इस संबंध मे सुसंगत धाराओ के अंतर्गत कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है ।
पुलिस ने अपने मोटरसाइकिल मे डबल लॉक लगाने की अपील की है। साथ ही रोड के किनारे यत्र-तंत्र अपना मोटरसाइकिल खड़ा न करने की भी अपील की है।