निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, धनबाद:
पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय संख्या-1 में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 139 बच्चों ने भाग लिया।
बच्चों की आयु के अनुरूप प्रतियोगिता को तीन समूहों में विभाजित किया गया था। ग्रुप-1 (6 से 9 वर्ष) के लिए “स्वस्थ भोजन अथवा पौष्टिक आहार” तथा “मेरे कक्षा अध्यापक अथवा मेरी कक्षा अध्यापिका” विषय निर्धारित किए गए थे। ग्रुप-2 से 12 वर्ष) (से 12 वर्ष) 10 से 12 वर्ष) के लिए “मनोरंजन गतिविधियों का महत्व” तथा “संयुक्त परिवार अथवा एकल परिवार” विषय रखे गए थे। वहीं ग्रुप-3 (13 से 15 वर्ष) के प्रतिभागियों के लिए “देश की बढ़ती जनसंख्या—वरदान या अभिशाप” तथा “पीढ़ी Z (Gen Z)” विषय निर्धारित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होकर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के उत्साह एवं मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपाध्यक्ष  अल्पना झा,  मृणालिनी, शैलि सहित संगठन की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। संगठन की सदस्यों ने बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक लेखन, विचारों की अभिव्यक्ति, भाषा कौशल तथा समसामयिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच एवं लेखन प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top