पूर्वी टुंडी के कुंए में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड अन्तर्गत सुंदर पहाड़ी गांव के सुदूर और पहाड़ी के तलहटी पर स्थित कुएं से सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव(लगभग 40वर्ष) पाया गया जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव को पानी में देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था। ग्रामीणों के द्वारा भी शव की पहचान नहीं हो पाई। मृतक सिर्फ हाफ पैंट पहना हुआ था और पानी में डूबा हुआ रहने के कारण चेहरा फूल गया था।