तोपचांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गौवंशों से लदा कंटेनर जब्त, छह की दम घुटने से मौत, चालक व खलासी गिरफ्तार

तोपचांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गौवंशों से लदा कंटेनर जब्त, छह की दम घुटने से मौत, चालक व खलासी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद :

तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया मैदान के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंशों से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से कंटेनर के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कंटेनर बिहारशरीफ से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे से होकर अवैध रूप से गौवंशों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हटिया मैदान के पास घेराबंदी की और संदिग्ध कंटेनर को जब्त कर लिया।

गौशाला पहुंचते ही खुला खौफनाक मंजर

पुलिस जब जब्त कंटेनर को कतरास स्थित गंगा गौशाला लेकर पहुंची और उसका दरवाजा खोला गया, तो वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। बंद कंटेनर के भीतर 51 गौवंशों को बेहद क्रूरता और बेदर्दी से एक-दूसरे के ऊपर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

कंटेनर के भीतर हवा, पानी या चारे का कोई इंतजाम नहीं था। भीषण गर्मी और हवा के अभाव में दम घुटने के कारण 6 गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी, जबकि शेष गौवंश अत्यंत बदहाल स्थिति में मिले। गौशाला प्रबंधन की मदद से जीवित बचे पशुओं को बाहर निकाला गया और उनके इलाज व चारे की व्यवस्था की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top