बलियापुर के दिवंगत समाजसेवी की पत्नी का निधन, शोक
डीजे न्यूज, बलियापुर: दिवंगत समाजसेवी राकेश ग्रोवर की पत्नी 65 वर्षीय अर्चना ग्रोवर का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से बलियापुर में शोक की लहर दौड़ गई । कुछ दिनों से वह अस्वस्थ होने के कारण उनका इलाज जमशेदपुर में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। स्वर्गीय अर्चना ग्रोवर का पार्थिव शरीर अपराह्न करीब 3:00 बजे बलियापुर पहुंचने पर काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार में दो पुत्री हैं। शोक व्यक्त करने वालों में सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, आशीष चटर्जी, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, धर्मजीत सिंह, धरनीधर मंडल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप अग्रवाल, उप प्रमुख आशा देवी, मिट्ठू सरिया, शकील अंसारी, मुखिया विजय गोराई आदि हैं।