डीएन सिंह बने राजपुत विचार मंच के अध्यक्ष
डीजे न्यूज, धनबाद : रविवार को हीरापुर स्थित होटल रतन विहार में राजपूत विचार केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने की।
बैठक में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बजेंद्र प्रसाद सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह की उपस्थिति में डीएन सिंह को राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी धनबाद का नया अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में धनबाद जिला से आए हुए राजपूत विचार मंच संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया।
मौके पर सुधीर प्रसाद सिंह, केंद्रीय महामंत्री, राजेंद्र सिंह केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, अमित सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष, अभिमन्यु सिंह , एस के सिंह, अक्षयबर सिंह, विवेका सिंह, कृष्ण सिंह, विक्रम सिंह, विनोद सिंह, रमाशंकर सिंह ,शशि सिंह, उदय सिंह, पवन सिंह, जयराम सिंह ,दिलीप सिंह, विदेशी सिंह, कौशल किशोर सिंह ,सहित समाज के गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।