पवित्रम सेवा धाम के कार्यकर्ताओं ने ली पर्यावरण रक्षा की शपथ, घर-घर होगा आयुर्वेद का प्रचार ​ विधायक राज और जिप अध्यक्ष शारदा ने लगाया दुर्लभ ‘लक्ष्मीतरु’ का पौधा

पवित्रम सेवा धाम के कार्यकर्ताओं ने ली पर्यावरण रक्षा की शपथ, घर-घर होगा आयुर्वेद का प्रचार

विधायक राज और जिप अध्यक्ष शारदा ने लगाया दुर्लभ ‘लक्ष्मीतरु’ का पौधा


डीजे न्यूज, धनबाद:
कोयला नगरी धनबाद अब जल्द ही दुर्लभ और जीवनदायिनी औषधियों की खुशबू से महकने वाली है। धनबाद के कोयला नगर स्थित निर्माणाधीन ‘पवित्रम सेवा धाम’ में चलाए जा रहे एक विशाल पौधारोपण अभियान के तहत अनेकों उपयोगी औषधीय पौधे और बीज लगाए गए।
​इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा एवं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने अत्यंत दुर्लभ एवं गुणी पौधे ‘लक्ष्मीतरु’ का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही संस्था के कार्यकर्ताओं ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय बीज और पौधे रोपे।
पवित्रम सेवा परिवार के संस्थापक एवं सेवाव्रती अजय भरतिया के मार्गदर्शन में
​उपस्थित सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। सभी ने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग न करने, घर से निकलते समय कपड़े का थैला और स्टील की बोतल साथ रखने का सामूहिक वचन लिया।

​पवित्रम सेवा परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष संजय भरतिया ने बताया कि
​”इस अनूठी ‘पवित्रम औषधि वाटिका’ को तैयार करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से दुर्लभ बीजों को विशेष रूप से मंगाया गया है। यह वाटिका न केवल पर्यावरण का संरक्षण करेगी, बल्कि युवाओं को हमारी प्राचीन व पारंपरिक औषधियों के चमत्कारी लाभों से परिचित कराकर ‘घर-घर आयुर्वेद’ के संदेश को धरातल पर उतारेगी।”
​गौरतलब है कि पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षों से आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy) के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में स्वास्थ्य जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जाते रहे हैं।
​नागरिकों से अभियान में जुड़ने की अपील
​संस्था ने धनबाद के सभी जागरूक नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भावुक अपील की है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक आलोक प्रकाश, राज किशोर, संजय भरतिया, किरन सिन्हा, पवित्रम युवा शक्ति से अंकुर, विशाल, प्रखर, अनूप, अभिजीत, प्रिंस, नीरज, कन्हैया अग्रवाल, पवित्रम मातृशक्ति संयोजिका मंजू अग्रवाल, वंदना, सुनीता, गोसेवा पात्र संयोजक रवि सरिया, सत्येंद्र, सुशील, बृजमोहन, डॉ. संतोष सिंह, रूप किशोर अग्रवाल, राजेश सिंह, राकेश खंडेलवाल, एडवोकेट विवेक, विपुल, विन्देश्वरी, सूरज तांती, कुंदन शर्मा, झा जी, रामनारायण, परितोष सहित अन्य सभी भाइयों एवं बहनों का अथक प्रयास व सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top