रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं शिक्षक: प्रिया मिश्र 

डीजे न्यूज,  धनबाद: रेलवे अधिकारी क्लब, धनबाद में बुधवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जैक एंड जिल मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया साथ ही स्काउट एंड गाइड के  बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।  पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्रा ने सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। समारोह के अवसर पर उपाध्यक्षा मृणालिनी, अल्पना झा, सचिव मीनाक्षी, शैली, मुस्कान सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

————————————–

मुगमा- कालुबथान स्टेशन के मध्य चलेगा ऑटो सिग्नलिंग कार्य, ट्रेनों के परिचालन में बदलाव 

 

धनबाद: पूर्वी रेलवे में सीतारामपुर –प्रधान खांटा रेल खंड के बीच मुगमा- कालुबथान स्टेशन के मध्य ऑटो सिग्नलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। देखिए विवरण। 

निरस्त ट्रेनें-

गाड़ी सं. गाड़ी का नाम निरस्तीकरण की तिथि

13545 आसनसोल – गया मेमू एक्सप्रेस 15.09.26,16.09.26

13546 गया – आसनसोल मेमू एक्सप्रेस 15.09.26,16.09.26

63555 आसनसोल –बरकाकाना मेमू 15.09.26,16.09.26

63556 बरकाकाना – आसनसोल मेमू 15.09.26,16.09.26

 

 15.09.26 एवं 16.09.26 को गाड़ी संख्या 13503 वर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन आसनसोल स्टेशन पर किया जायेगा। |

 15.09.26 एवं 16.09.26 को गाड़ी संख्या 13504 हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आसनसोल स्टेशन से किया जायेगा।

 15.09.26 को गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा- चर्लपल्ली एक्सप्रेस 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी। 

15.09.26 को गाड़ी संख्या 13332 पटना- धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी।

                

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top