बलियापुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, शव की पहचान में जुटी पुलिस

बलियापुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, शव की पहचान में जुटी पुलिस

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के हरहरि गांव के टेकाघुटू स्थित डोभा के पानी में गुरुवार को कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल सुनसान व जंगल से घिरा हुआ है। शव मिलने की सूचना पाकर लोगों की भीड़ वहां जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और डोभा के पानी से शव को बाहर निकाला। पेटीकोट व साड़ी में लिपटा शव को देख लोग इसे किसी महिला के होने का कयास लगा रहे हैं। शव पूरी तरह सड़ा हुआ था। सिर्फ कंकाल का नजर आ रहा था। घटनास्थल की तहकीकात करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top