झरिया के पत्रकार की बेटी अनन्य ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में लहराया परचम 

झरिया के पत्रकार की बेटी अनन्य ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में लहराया परचम

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद) : सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह एनबीसीसी कॉलोनी निवासी पत्रकार कमलेश कुमार की पुत्री अनन्या राज ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

अनन्या राज की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उसकी सफलता पर लोगों ने बधाई देते हुए इसे कड़ी मेहनत, लग्न और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।

अनन्या राज पहले से ही पश्चिम बंगाल स्टेट बार काउंसिल में नामांकित हैं। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन उत्तीर्ण करने के बाद अब उनके लिए विधि के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग और अधिक प्रशस्त हो गया है।

पिता कमलेश कुमार ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अनन्या ने निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।

अनन्या राज की इस सफलता पर क्षेत्र के पत्रकार रामनारायण राय, राजेश वर्मा, अखिलेश मिश्रा, बिनय सिंह, अजीत सिंह, रिजवान, उमेश सिंह, बिजय कश्यप, राहुल मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top