राज्यस्तरीय टीम ने किया स्कूल का निरीक्षण

राज्यस्तरीय टीम ने किया स्कूल का निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय टीम ने शनिवार को पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय  दुमदुमी  का निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई ,लाइब्रेरी, इको क्लब,  विज्ञान प्रयोगशाला ,विद्यालय में शौचालय ,पानी , बच्चों के लिए खेलकूद ,बैंड ,शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र उपस्थित, विद्यालय में सीआरपी के द्वारा निरीक्षण आदि का अवलोकन किया। टीम में संजय रजक, संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग , आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी धनबाद तथा राज्य पी एम यू टीम के अभिषेक रंजन आदि उपस्थित थे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  उमा कुमारी तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top