झालु रवानी बने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष
डीजे न्यूज, बलियापुर: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय आमटाल मे प्रबंध समिति का पुनर्गठन हेतु शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से झालु रवानी को अध्यक्ष एवं चिंता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा समिति में 25 सदस्यों को शामिल किया गया। जिसमें आंगनवाड़ी सेविका सुलोचना देवी एवं एएनएम विमला कुमारी भी शामिल हैं। ग्राम सभा में विद्यालय के विकास एवं बेहतर पठन-पाठन पर चर्चा किया गया। बैठक में मुखिया संजय गोराई, पंचायत समिति सदस्य दीपाली कुमारी, शीतल दत्त, आनंद गोरांई, शिक्षक गातुल ग्रहाचार्य, जगन्नाथ गृहाचार्य, पुरुषोत्तम दे, हारु रवानी, रवि दे, मनोज रवानी, सत्यजीत चंद्र रवि रवानी आदि थे। दूसरी ओर उत्क्रमित उच्च विद्यालय दूधिया के गठित प्रबंध समिति में लालटु मिठारी अध्यक्ष एवं सीमा मरांडी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।