कॉ सुभाष मुंडा की स्मृति सभा कल
डीजे न्यूज, रांची:
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी रांची (पश्चिम) जिला कमिटी की ओर से रविवार को दलादली (नगड़ी) में शहीद सुभाष मुंडा की याद में स्मृति सभा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में बिहार से माकपा विधायक कॉम अजय कुमार और राज्य सचिव कॉम प्रकाश विप्लव उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी सुधांशु शेखर ने दी है।