पावर प्लांटों में बढ़ी कोयले की मांग, डिस्पैच बढ़ाने की कवायद शुरू

पावर प्लांटों में बढ़ी कोयले की मांग, डिस्पैच बढ़ाने की कवायद शुरू

 

सीएमडी ने कुसुंडा क्षेत्र का किया निरीक्षण

 

रोजाना 22 से 25 रैक पावर कोल भेजने का लक्ष्य

 

डीजे न्यूज, धनबाद:  देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए बीसीसीएल ने उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को कुसुंडा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं और साइडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कोयला डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कंपनी का लक्ष्य पावर सेक्टर को प्रतिदिन 22 से 25 रैक पावर कोल की आपूर्ति करना है।

 

कुसुंडा क्षेत्र के केडीएस-2 परियोजना का निरीक्षण करने के बाद सीएमडी ने केडीएसके साइडिंग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कुसुंडा जीएम एनबी त्रिवेदी समेत अधिकारियों के साथ कोयला डिस्पैच बढ़ाने को लेकर चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

कंपनी की प्राथमिकता पावर सेक्टर को निर्बाध रूप से कोयले की आपूर्ति करना है। इसके लिए रोजाना 22 से 25 रैक पावर कोल भेजने का लक्ष्य रखा गया है। मानसून के कारण डिस्पैच में आ रही समस्याओं को भी धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है।

 

मीडिया से बातचीत में सीएमडी ने कहा कि कंपनी के निदेशक, जीएम, अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ काम कर रहे हैं। मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि देश में बिजली उत्पादन के लिए कोयले की कमी नहीं हो।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top