गिरिडीह में थाना में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई, नगर थाना प्रभारी लाइन क्लोज

गिरिडीह में थाना में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई, नगर थाना प्रभारी लाइन क्लोज

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की बड़ी कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। नगर थाना में पुलिस द्वारा एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 7 तारीख की रात नगर थाना में युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी।

इसी क्रम में एसपी डॉ. विमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज करने का आदेश दिया है। हालांकि, पूरे मामले में वास्तविकता क्या है और वायरल वीडियो में दिख रहा युवक कौन है, इसे लेकर जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top