युवा नेता चट्टान सिंह ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन विधायक मथुरा ने अंग वस्त्र देकर पार्टी में कराया शामिल

युवा नेता चट्टान सिंह ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

विधायक मथुरा ने अंग वस्त्र देकर पार्टी में कराया शामिल

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): तोपचांची प्रखंड के प्रधानखंता पंचायत के युवा नेता चट्टान सिंह अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया।
टुंडी विधायक सह सत्ताधारी दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
चट्टान सिंह ने कहा कि विधायक मथुरा हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलते हैं एवं उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह पार्टी का दामन थाम रहा है।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट , दिनेश महतो, विकास महतो,अर्जुन मांझी, पहाड़ सिंह, निवास तिवारी, रमेश प्रसाद सिंह,पशुपति नाथ पांडेय, धीरेन पांडेय,अखिलेश मिश्रा, ऋषि मिश्रा, गौरब मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, मन्नू मिश्रा,महादेव महतो,शेखर सिंह, फूलचंद दास, रिझू सिंह, शौरभ सिंह, ऋषिकांत सिंह,राजेश रजवार, छोटे केवट सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top