दुमदुमी में स्व. रघुनाथ महतो की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई, विधायक मथुरा और विधायक डॉ. जयराम ने दी श्रद्धांजलि

दुमदुमी में स्व. रघुनाथ महतो की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई, विधायक मथुरा और विधायक डॉ. जयराम ने दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, धनबाद: तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी गांव में सोमवार को स्वर्गीय रघुनाथ महतो की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टुंडी विधायक सह सहचेतक मथुरा प्रसाद महतो एवं डुमरी विधायक डॉ. जयराम कुमार महतो ने स्व. रघुनाथ महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का आयोजन दुमदुमी पंचायत सचिवालय के समीप रघुनाथ महतो के प्रतिमा स्थल पर किया गया। स्वर्गीय रघुनाथ महतो तोपचांची पंचायत के प्रथम निर्विरोध मुखिया होने के साथ-साथ जनसंघर्षों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जननेता के रूप में याद किए गए। उनकी 10वीं पुण्यतिथि पर जनप्रतिनिधियों, स्वजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को स्मरण किया।

समारोह के दौरान स्व. रघुनाथ महतो के स्वजनों एवं उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ऊमिला देवी, पुष्पा कुमारी, सुमन कुमारी, पूनम कुमारी, गायत्री देवी, गणेश महतो, लक्ष्मी कुमारी, गीता देवी और प्रतिमा कुमारी सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में  जिला परिषद सदस्य वाणी देवी , हलधर महतो आजसू नेता, आनन्द कुमार प्रखण्ड प्रमुख , मुखिया गुलाम सरवर खान, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, बिन्देश्वरी प्रसाद महतो, केशरी प्रसाद महतो, मुखिया प्रतिनिधि दयानंद प्रमाणिक, लालमणि महतो, अर्जुन रजवार, रामचन्द्र ठाकुर, सदानंद महतो, सरयू प्रसाद महतो, विनोद बिहारी महतो, सुरेश तुरी, मुकुंद महतो (अधिवक्ता), मंटू ठाकुर, कुलदीप ठाकुर और ओम प्रकाश महतो , गिरिधारी महतो समेत कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि समारोह के माध्यम से स्व. रघुनाथ महतो के सामाजिक योगदान, जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता . की आवाज को मजबूती देने के संकल्प के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top