गुजराती समाज ने किया गरबा- डांडिया का आयोजन

गुजराती समाज ने किया गरबा- डांडिया का आयोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
शरद पूर्णिमा पर गुजराती समाज की ओर से कतरास गरबी चौक में रविवार रात गरबा एवं डांडिया का भव्य आयोजन किया गया। डांडिया की शुरुआत भगवान कृष्ण एवं राधा की तस्वीर पर पूजा अर्चना कर की । चांदनी रात में पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में सज-धज कर गुजराती समाज के भाई-बहनों ने डांडिया के धार्मिक गीतों पर थिरके। जयेश मेहता ने बताया कि गुजराती समाज द्वारा पिछले एक सौ ग्यारह वर्षों से लगातार डांडिया गरबा किया जा रहा है। मौके पर अनिल भाई केडिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय ठक्कर, केतन दोशी, जयेश मेहता, किरण चावड़ा, महेंद्र चौहान, प्रमोद सापरिया, अशोक खत्री, भाविन मतलिया, दीपक वेगड़, रूपेश मेहता, भावेश दोशी, सुनील चौहान, सतीश चौटालिया,भरत दोशी इरिस ठक्कर, महेंद्र दोशी एवं दीपेश दोशी जय ठक्कर,कुमकुम चोटालिया, दर्शना दोशी, नूतन वेगड़, चैताली सपरिया, संध्या चौहान, जयश्री चावड़ा, सोनल मेहता, पिंकी दोशी, डिम्पल मेहता आदि की भूमिका सराहनीय रही। गरबा डांडिया के बाद प्रसाद वितरण किया गया जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top