सड़क दुर्घटना में जख्मी दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम
दो युवकों की मौत से घड़बड़ गांव में पसरा मातम
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पांच दिन पूर्व गुमला में हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी बलियापुर के घड़बड़ के एक और युवक 26 वर्षीय राकेश बाउरी की बुधवार को इलाज के दौरान रिम्स रांची में मौत हो गई । मालूम हो कि उक्त दुर्घटना में बुरी तरह घायल घड़बड़ गांव के 23 वर्षीय संजय बाउरी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी । राकेश की भी मौत की सूचना मिलने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मालूम हो कि घड़बड़ गांव के संजय बाउरी, राकेश बाउरी एवं बापी बाउरी एक महीना पूर्व मजदूरी करने गुमला गया हुआ था। वहां एक निर्माणाधीन पानी टंकी में तीनों मजदूरी का काम करता था। बीते शुक्रवार को तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गुमला बाजार जाने के लिए निकला था। इस दौरान किसी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में तीनों घायल हो गए थे। बुरी तरह घायल संजय बाउरी एवं राकेश बांउरी को लोगों ने रांची रिम्स में भर्ती करवाया था। मृतक राकेश बांउरी के परिवार में उनकी पत्नी सावित्री देवी, 6 वर्षीय पुत्री एवं चार वर्षीय पुत्र है। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। गुमला में घटी उक्त सड़क दुर्घटना में जख्मी तीसरा युवक बापी बाउरी ठीक-ठाक बताया जाता है । पंचायत की मुखिया मिठू सरखेल, पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल आदि ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का पार्थिव शरीर रांची रिम्स से बलियापुर लाया जा रहा है।