अपर्णा पब्लिक स्कूल के नए शाखा का गोविंदपुर में हुआ भव्य उद्घाटन

अपर्णा पब्लिक स्कूल के नए शाखा का गोविंदपुर में हुआ भव्य उद्घाटन

डीजे न्यूज, धनबाद : शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके अपर्णा पब्लिक स्कूल के नए और अत्याधुनिक ब्रांच का गुरुवार को गोविंदपुर में शुभारंभ किया गया। इस नए विद्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि के.के सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। ​समारोह की शुरुआत स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सरस्वती वंदना से हुई, जिसने वहाँ मौजूद सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया और यह शपथ लिया गया कि हम धरती और कल के भविष्य इन बच्चों को सीचेंगे और अपने चमन को महकाएंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि के .के सिंह ,अपर्णा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम नायक, रेणु कौशल , अपर्णा पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के निर्देशक करुणेश कौशल, और अपर्णा पब्लिक स्कूल जूनियर विंग (गोविंदपुर) के निर्देशक सोहेल मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top